Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पैनोरमा के लिए भूमि का किया निरीक्षण

जयपुर, । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले में सत्यव्रत रावत चूण्डा के पेनोरमा के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए भूमि का चिन्हीकरण करने के लिए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बुधवार को जिले के बस्सी क्षेत्र में पहुंचकर भूमि का मौका निरीक्षण किया और तहसील के सामने 6 बीघा जमीन चिन्हित की है।
राज्यमंत्री ने बताया कि इस पेनोरमा के माध्यम से रावत चूण्डा के महान व्यक्तित्व को दर्शाया जाएगा, जिससे लोगों को उनके अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस एवं स्वाभिमान की जानकारी मिलेगी। यह पेनोरमा आमजन तथा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि रावत चूण्डा मेवाड के महाराणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र थे। पिता के आदेश को मानकर अपनी वरिष्ठता, राजगद्दी और राज्य की सीमाओं का त्याग करने वाले रावत चूण्डा कलयुग के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.