Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य सरकार का ध्येय प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाना

जयपुर, 04 अगस्त। राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल डेवेलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय और लक्ष्य प्रदेश के किसानों को सशक्त एवं मजबूत बनाना है जिससे प्रदेश का विकास नई उचांईयों पर जा सकेगा। उन्होने कहा कि बोर्ड सरकार को किसानों के हित में समय-समय पर सुझाव देता रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसानों की आय में वृद्धि हुई है।
डूडी शुक्रवार को पंत कृषि भवन में राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल डेवेलपमेंट बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से कृषक संवाद आयोजित किये गये। संवाद कार्यक्रमाें में किसानों से प्राप्त सुझावों पर बैठक में विस्तृृत चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के उचित दिशा-निर्देश दिये।
डूडी ने कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए कृृषि प्रसंस्करण, कृृषि व्यवसाय एवं कृृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के अन्तर्गत अनुदान की प्रक्रिया को सरल कर किसान हित में कृृषि उद्योग लगाने की प्रक्रिया को अधिक आसान, सुगम, लाभकारी एवं प्रभावी बनाया गया।
उन्होंने बताया कि इस नीति के माध्यम से राज्य सरकार ने अब तक 1103 प्रोसेसिंग यूनिटों में 399 करोड़ 87 लाख रूपये का अनुदान देकर किसानों को उद्यमी बनाने का कार्य किया है। जिससे किसानों की आय में वृृद्धि हुई है।
बैठक में बोर्ड की उपाध्यक्ष सुचित्रा आर्य ने कहा कि छोटे कृृषकों को इस नीति में लाभ लेने में आ रही बाधाओं एवं समस्याओं का सरलीकरण किया है। उन्होंने राज्य में उत्पादित प्रमुख फसलें जीरा, धनिया, ईसबगोल पर जीआई टेग दिलाने पर जोर दिया जिससे कृषकों की आय में वृृद्धि होगी।
बैठक में आयुक्त कृृषि गौरव अग्रवाल, कृषि विपणन विभाग निदेशक पुष्पा सत्यानी, बोर्ड के सदस्य मनीष धारणिया, लल्लू राम सैनी, प्रदीप काबरा, प्रेम पाटीदार, अतिरिक्त निदेशक (उद्यानिकी) के.सी. मीना एवं संयुक्त सचिव आर.एस.ए.आई.डी.बी. चन्द्रभान सिंह सहित कृृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.