Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों और समाज के कमजोर वर्गों के लिये बैंको में वार्षिक साख योजना के लिए 9547 करोड़ के लक्ष्य निर्धारित

झुंझुनू, (7 मई 2025)। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्श समिति की तिमाही बैठक का आयोजन बुधवार को जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष की 9547 करोड़ वार्षिक साख योजना से प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों और समाज के कमजोर वर्गों जिसमे किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों, स्ट्रीट वेंडर्स के उथान के लिये महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। बैठक में जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ऋण देकर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल प्रसाद ने मार्च 2025 तक के वार्षिक साख योजना 2024-25 के लक्ष्य की प्राप्ति,प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए बैंकों को जमा और ऋण प्रवाह बढ़ाने, वित्तीय साक्षरता, एमएसएमई ऋण बढ़ाने की बात कही। भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक अक्षय गुंबर ने सभी बैंकों को वित्तीय साक्षरता समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजना तथा वित्तीय साक्षरता के प्रसार के लिए बैंकों को अभियान मोड में कार्य करने की बात कही।
बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश आर्य, भारतीय स्टेट बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख पिंटू प्रभात, आरज़ीबी बैंक के सहायक महाप्रबंधक सज्जन सिहाग एवं कुलदीप मोहन, नाबार्ड के डीडीएम सौरव नागपाल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया, महिला अधिकारिता विभाग के उप-निदेशक विप्लव न्योला सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों एवं सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.