Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मीडिएशन सेल को मजबूत करने में स्वामी ने निभाई अहम भूमिका: मनोज मील

झुंझुनूं, (30 मई 2025)। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम स्वामी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।‌ उन्होंने 39 वर्ष 10 माह सेवाएं दी। इस दौरान 2013 से मई 2025 तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं में पदस्थापित रहे। शुक्रवार को उनके अंतिम कार्य दिवस पर हुए विदाई समारोह में आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि उनकी सेवाएं उत्कृष्ट रहीं, अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक पीड़ितों का सहयोग किया। स्वामी ने मीडिएशन सेल को मजबूत करने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, आयोग सदस्य प्रमेंद्र कुमार सैनी, महावीर मीणा, भीमसिंह राजपुरोहित, एजाज, आदिल, अमित शर्मा, अमजद अली, चंदन सैनी, एडवोकेट फूलचंद सैनी, आदि मौजूद रहे। आयोग ने इस दौरान स्वामी को शॉल, सकारात्मक सोच मोमेंटो और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.