Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जवाहर कला केन्द्र में शुक्रवार को राज्य स्तरीय चित्रकला कार्यशाला

जयपुर (22 जनवरी 2026)। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में राज्य स्तरीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यशाला प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जवाहर कला केन्द्र के ओपन एयर थिएटर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न वर्गों के युवा कलाकारों को मतदान के महत्व, लोकतंत्र की मजबूती एवं नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना एवं उन्हें जिम्मेदार मतदाता के रूप में प्रेरित करना है। चित्रकला कार्यशाला इसी दिशा में एक रचनात्मक पहल है, जिससे युवा पीढ़ी कला के माध्यम से लोकतांत्रिक चेतना को अभिव्यक्त कर सकेगी।

कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर द्वारा जवाहर कला केन्द्र प्रशासन एवं राजस्थान स्कूल आफ आर्ट्स के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि आयोजन सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.