Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को लखपति दीदियों से करेंगे संवाद महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यात्रा पर करेंगे चर्चा
जयपुर, (20 दिसम्बर 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार (21 दिसम्बर) को ओटीएस सभागार में राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों के साथ संवाद करेंगे।
इस दौरान शर्मा लखपति दीदियों के साथ उनकी आत्मनिर्भरता की यात्रा पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ी लखपति दीदियों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जानेंगे। मुख्यमंत्री लखपति दीदियों को टेबलेट भी वितरित करेंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई हैं।