Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 14 सितम्बर को

जयपुर, (12 सितम्बर 2024)। हिन्दी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 14 सितम्बर, शनिवार को प्रातः 9.30 बजे से सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के न्यू एकेडेमिक ब्लॉक के मुख्य सभागार में किया जाएगा।
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के निदेशक मनीष गोयल ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक सिविल लाइन्स गोपाल शर्मा होंगे। समारोह के मुख्य वक्ता शासन सचिव, कार्मिक विभाग डॉ के के पाठक होंगे। समारोह की अध्यक्षता शासन सचिव, स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग कृष्ण कुणाल करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.