Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार समारोह का आयोजन गुरूवार को होगा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत होंगे मुख्य अतिथि

जयपुर (21 फरवरी 2024)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के आतिथ्य में राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार समारोह का आयोजन गुरूवार को जयपुर स्थित भगवंत सिंह मेहता सभागार, नेहरू भवन, हरिचन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान, जेएलएन मार्ग, जयपुर में दोपहर एक बजे किया जाएगा।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ 31 दिव्यांगजनों एवं विशेष दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ 22 व्यक्तियों/संस्थाओं/कार्यालयों कुल 53 चयनितो को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.