Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विजन दस्तावेज-2030 के लिए राजस्थान रोड़वेज से जुडे़ हितधारकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

जयपुर, (8 सितम्बर 2023)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनिता मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुहिम चलाई है। इसके लिए विजन दस्तावेज-2030 में कर्मचारियों व अधिकारियों समेत सभी हितधारकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इनके द्वारा प्राप्त सुझावों को भविष्य में क्रियान्वित कर रोडवेज निगम के लिए एक बेहतरीन वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
         कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) शुक्रवार को रोडवेज मुख्यालय पर विजन दस्तावेज-2030  के सुझावों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में हितधारकों ने 2030 तक निगम के स्वरूप, देश में इसे अव्वल बनाने के लिए मानकों के निर्धारण, निगम के विजन एवं मिशन और उनकी प्राप्ति पर चर्चा की गई।
           हितधारकों ने बसों की संख्या में वृद्धि, समयबद्ध भर्तियों, एसी बसों की संख्या बढाने, निगम सेवाओं की बेहतरी, डिजिटाइजेशन, बसों के ऑनलाइन ट्रेनिंग सिस्टम, बसों का कलर पेन्ट कराने, इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी बसों की उपलब्धता, बस स्टैंड पर रेस्ट रूम के साथ-साथ यात्रियों को सुविधा पूर्ण तरीके से बस स्टैंड पर आवाजाही से जुड़े सुझाव दिये।
         उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राजस्थान मिशन-2030 अभियान 30 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। निगम सहित सभी विभागों द्वारा दिए गए इन सुझावों को राज्य सरकार द्वारा समाहित कर विजन दस्तावेज-2030 जारी किया जाएगा। निगम से जुडे़ हितधारक अपने सुझाव 11 सितम्बर तक rsrtcmission2030@gmail.com पर भेज सकते हैं।
        बैठक में कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनिता मीना के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं संगठनों से जुडे प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.