Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (17 अगस्त 2025)। निकटवर्ती गांव अगवाना खुर्द में पहलवान बिजेंद्र शास्त्री के निर्देशन में लोक देवता गोगाजी के मेले में वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में कबड्डी, कुश्ती और दौड़ प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। कब्बड्डी में महाराना प्रथम व अगवाना खुर्द द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती में बिजेंद्र पहलवान प्रथम व संजय पहलवान द्वितीय स्थान पर रहे। दौड़ में 100 मीटर में रितिक प्रथम व दीपक अगवाना द्वितीय,100 मीटर लड़कियों की में ज्योति अगवाना प्रथम व कामना अगवाना द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में ज्योति अगवाना प्रथम व कामना द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में अभिमन्यु अगवाना प्रथम व हिमांशु चिड़ावा द्वितीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सतवीर व सुबेदार राजपाल ने किया।इस अवसर पर ताराचंद लुनायच सरपंच चरणसिंह, कोच पहलवान विरेन्द्र शास्त्री, नरेंद्र लुनायच, सन्दीप, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्ण सिंह राजेंद्र लुनायच, झाबर सिंह शर्मा, दलिप गोदारा, सुशील लुनायच, सरजीत लुनायच आदि उपस्थित थे।