Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (20 मई 2026)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को चित्तौड़गढ और रविवार को बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहेगे। देवनानी शनिवार को चित्तौड़गढ में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की रजत जयंती समापन एवं गौरव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। देवनानी रविवार को बांसवाड़ा स्थित गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में प. दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ का शुभारम्भ करेंगे और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन भी करेंगे। देवनानी का रविवार को सायं वायुयान से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
राजस्थान विधान सभा का झारखंड विधान सभा की आवास समिति ने किया अवलोकन:-
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा विधानसभा में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों, आधुनिक व्यवस्थाओं एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण का बुधवार को झारखंड विधानसभा की आवास समिति ने सभापति दशरथ गगराई के नेतृत्व में अवलोकन किया। राजस्थान विधान सभा की गृह समिति की उपसचिव इंद्रा शर्मा, सहायक सचिव रसिक बिहारी मीणा और अनुभाग अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। झारखंड की समिति ने राजस्थान विधान सभा की गृह समिति की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की जानकारी ली और अपनी समिति की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर झारखंड विधान सभा के अवर सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहे।