Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपमा प्रीमिक्स रेसिपी के स्थान पर न्यूट्री पुलाव के सैंपल की पकाकर तैयार की हुई रेसिपी का किया स्वाद परीक्षण

जयपुर, (20 मई 2026)। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को सचिवालय में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से 03 से 06 आयुवर्ग के बच्चों को आँगनबाड़ियों पर कॉन्फेड के माध्यम से दी जाने वाली एचसीएम (हॉट कुक्ड मील) उपमा प्रीमिक्स रेसिपी के स्थान पर न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स के सैंपल को पकाकर तैयार की हुई रेसिपी का स्वाद परीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपमा प्रीमिक्स रेसिपी के स्थान पर राजस्थान की पृष्ठभूमि में उक्त न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स को बच्चों के स्वाद अनुरूप प्रतीत होना बताया।

उप मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री ने कॉन्फेड के माध्यम से प्रस्तुत न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स रेसिपी को बच्चों को दिए जाने के लिए विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कॉन्फेड को निर्देशित किया कि वर्तमान में आंगनबाड़ियों पर नाश्ते में दिए जा रहे मुरमुरे के स्थान पर भी वर्तमान दरों के अंतर्गत ही अन्य बेहतर पौष्टिक विकल्प प्रस्तुत किये जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.