Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

साऊथ एशिया ट्रेवल एण्ड टूरिज्म (साटे)– प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को मिला नारी शक्ति सम्मान

प्रमुख शासन सचिव राठौड़ की प्रतिनिधि के रूप में पर्यटन विभाग कि उपनिदेशक डॉ. दीपाली ने ग्रहण किया अवार्ड

जयपुर, (23 फरवरी 2024)। ग्रेटर नोएडा में साउथ एशिया ट्रेवल एण्ड टूरिज्म (साटे) इंडियन ट्रेवल मार्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को आयोजित समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग कि प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को नारी शक्ति सम्मान दिया गया।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन को वैश्विक स्तर पर राजस्थान पर्यटन को पुनः परिभाषित करने के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है की नारी शक्ति सम्मान के लिए एक ज्यूरी थी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने की।
राजस्थान पर्यटन विभाग कि प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के लिए यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन विभाग, नई दिल्ली में पदस्थ उपनिदेशक डॉ. दीपाली ने ग्रहण किया।
साउथ एशिया ट्रेवल एण्ड टूरिज्म ( साटे) 22 फरवरी को शुरू हुआ था जो कि 24 फरवरी तक चलेगा। साटे का यह 31वां संस्करण है। अवार्ड का यह छठां एडिशन है। इस ट्रेवल मार्ट में 50 से अधिक देशों के बायर्स भाग ले रहे हैं। 1400 से अधिक एग्जिबिटर्स व 1000 से अधिक अति महत्वपूर्ण प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। देश के सभी राज्यों के पर्यटन प्रतिनिधि इस ट्रेवल मार्ट में शामिल हैं, साटे में राजस्थान पर्यटन वर्ष – 2016 से भागीदारी कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.