Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का गणमान्य जन ने किया स्वागत अभिनंदन

झुंझुनूं, (27 फरवरी 2024)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं आए। उन्होंने सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय की शहीद कर्नल जेपी जानूं उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 121 फीट लंबी झाड़ू का उद्घाटन किया। इसके उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ समाजसेवी गुलझारीलाल शर्मा वैद्य के रोड नंबर 2 स्थित निज निवास पर पधारे जहां शहर की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों सहित गणमान्य जन ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मांवडिया, नगर अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशंभर पूनिया, उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजय सैनी, सैनी समाज के मुरारी सैनी, दिलीप सैनी, संजय सैनी एवं ब्राह्मण समाज के सीताराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी आगन्तुको का आतिथ्य आयोजक गुलझारीलाल शर्मा वैद्य परिवार ने किया।
इस दौरान अग्रवाल समाज समिति, श्री गोपाल गौशाला, लघु उद्योग भारती, लायंस क्लब झुंझुनू, श्री गल्ला व्यापार संघ एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रवण केजडीवाल, संपत चुडैलावाला, डॉक्टर डी एन तुलस्यान, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, रोहिताश्व बंसल, पवन अग्रवाल एवं पवन मोदी सहित अन्य जन ने कैबिनेट मंत्री गहलोत को दुपट्टा औढाकर, माल्यार्पण के साथ श्री राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.