Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (18 जनवरी 2026)। सिरोही जिले के टाउन हॉल शिवगंज में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षारसुत्र शल्य चिकित्सा शिविर आज जनसेवा, समर्पण और आयुर्वेदिक चिकित्सा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। यह बात रविवार को शिविर में प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शिविर की समस्त गतिविधियों का अवलोकन करने के बाद कहीं। उन्होंने शिविर में संचालित शल्य चिकित्सा, पंचकर्म,ओपीडी, औषध वितरण, योग एवं परामर्श सेवाओं की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद जैसी प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से आमजन को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना , केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है। उन्होंने रोगियों से संवाद कर उनके उपचार अनुभव की जानकारी भी ली।
राज्यमंत्री देवासी ने समस्त चिकित्सकीय टीम एवं स्टाफ के समर्पण की प्रशंसा की एवं समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिविर आयुर्वेद विभाग की जनसेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य लाभ,विश्वास एवं सेवा का केंद्र बनकर उभरा है।
यह शिविर उप निदेशक डॉ.दिनेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन एवं शिविर प्रभारी डॉ.राधेश्याम नोगिया तथा डॉ.गंगा विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। शिविर में शल्य चिकित्सा कार्य मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह भाटी के निर्देशन में डॉ.मनोज कुमार मीना,डॉ.अंजू बबेरबाल,डॉ.कृति शर्मा एवं डॉ. लाजवंती जी की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक किया जा रहा है।
ओपीडी सेवाओं में डॉ.मनीषा,डॉ.अंकिता,डॉ. नारायण सिंह बुंदेल,डॉ.अंजलि निमेश एवं डॉ.राजेंद्र गहलोत द्वारा रोगियों को निरंतर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है।