Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भावी पीढ़ी के साथ साझा किया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झुंझुनूं (18.12.2025)। समाज की भावी पीढी को वर्षाजल एंव पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करने के लिए आज गुरूवार को चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा मोहनपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 52 विद्यार्थियों के साथ आज चिड़ावा कार्यालय प्रांगण में संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल के सानिध्य में वर्षाजल एंव पर्यावरण संरक्षण पर एक जागरूकता कार्यक्रम रखा गया।

 कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा श्योपुरा द्वारा ने विद्यार्थियों को संस्थान की गतिविधियों के बारे में विडियों के माध्यम से समझाया और उन्होनें जीवन में पर्यावरण स्वच्छता और जल का महत्व बताते हुए कहा कि हमें इन दोनों को बचाने का संकल्प लेना होगा और कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में भी जल का उपयोग उचित तरीके से करना चाहिए ताकि पानी व्यर्थ ना बहे साथ ही सभी विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने को कहा। साथ ही सम्पूर्ण स्वच्छता को लेकर सभी को प्रेरित किया और कहा कि अपने घरों के आस-पास के रास्तों में साफ-सफाई अवश्य रूप से रखे

संस्थान में उपस्थित सभी बच्चों को संस्थान में बने जल संसाधन सूचना केंद्र की विजिट करवाकर उनकों जल संरक्षण के तरीकों एंव खेती में जल का उचित उपयोग के तरीके आदि सब सेंटर में बने माॅडल के द्वारा विस्तारित रूप से समझाया गया। इसके साथ जल संरक्षण के तरीकों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त की विडियों फिल्म दिखाकर उसके नुकसान के बारे में अवगत कराया साथ ही प्लास्टिक निस्तारण के लिए बच्चों को ईको-ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में जल एंव पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रश्नोतरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रथम, द्वितिय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः सुमित्रा, आदित्य एंव दिव्यांशी को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मोहनपुरा के विद्यालय से अध्यापक मुकेश कुमार, सुभाष कुमार, अध्यापिका निधि वशिष्ठ संस्थान के आई0टी0 ऑफिसर मोनिका स्वामी, क्षेत्रिय जल पर्यवेक्षक सूरजभान रायला, अकाउंटेंट जितेन्द्र सैनी, शिवनारायण आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.