Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती-2024, बायोलॉजी डिवीजन के 5 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर

​जयपुर, (6 जनवरी 2026)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती – 2024 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित बायोलॉजी डिवीजन के 5 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है। इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में निर्धारित अवधि दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया था। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

​आयोग के वरिष्ठ उप सचिव प्रकाश चन्द ओझा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी 7 से 10 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करता है, तो उसे अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.