Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आरएसजीएल की कस्टमर केयर वेब पोर्टल सेवा आरंभ

जयपुर, । राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने पब्लिक फ्रैण्डली कस्टमर केयर वेब पोर्टल का शुभारंभ किया है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बुधवार को खनिज भवन मेें वेब पोर्टल का लोकार्पण किया।
आरएसजीएल के एमडी रणवीर सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा पीएनजी ग्राहकों व भविश्य में आरएसजीएल से जुड़ने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए बहुउपयोगी कस्टमर केयर वेब पोर्टल आरंभ किया है। उन्हांेंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से देश दुनिया में कहीं से भी आरएसजीएल की पीएनजी सेवाओं से जुड़ा कस्टमर प्रोफाइल, कंपलिट सर्विस रिक्वायरमेंट, बिल, भुगतान व भुगतान हिस्ट्री सहित सभी तरह की जानकारी एक क्लिक से देख सकेंगे।
एमडी रणवीर सिंह ने कहा कि आरएसजीएल और इसके पीएनजी कस्टमर्स के बीच इस कस्टमर केयर वेब पोर्टल के माध्यम से सीधा संवाद कायम हो सकेगा।
लोकार्पण अवसर पर आरएसजीएल के डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम मानव संसाधन विवेक श्रीवास्तव, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएस आरएस अग्रवाल, पीआर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने की आवश्यकता व उपयोगिता पर सुझाव  दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.