Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (17 सितम्बर 2025)। गांधी जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शासन सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जोगाराम प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने की।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति शासन सचिवालय, जयपुर परिसर व गांधी सर्किल , जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर पर गांधी जी की मूर्ति स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम गरिमामय पूर्ण रूप से आयोजित किया जाए।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, जिला कलक्टर, जयपुर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।