Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (6 अगस्त 2024)। राजस्व मंडल परिसर में बुधवार को सघन वृक्षारोपण का आयोजन हुआ जिसमें राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद, मंडल सदस्य कमला अलारिया एवं भवानी सिंह पालावत सहित मंडल प्रशासन, राजस्व बार एवं विभागीय समिति पदाधिकारियों व कार्मिकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभायी।
बुधवार सुबह मंडल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ निबन्धक महावीर प्रसाद ने आम का पौधा लगाकर किया। इसी क्रम में बिल्व, जामुन, पारिजात, चांदनी व अन्य छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल की अतिरिक्त निबंधक प्रिया भार्गव, उप निबंधक सुनीता यादव व सलीम खान सहित विभाग कार्मिकों ने पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।