Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रक्षा बंधन पारिवारिक मूल्‍यों को बढ़ावा देने वाला पर्व – देवनानी विधान सभा अध्‍यक्ष

देवनानी की रक्षा बंधन पर्व पर शुभकामनाएं

जयपुर, (08 अगस्‍त 2025)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का त्‍यौहार है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट बंधन, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक एकता, स्नेह और रक्षा के संकल्प का भी है। वर्तमान में आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करने तथा समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान के भाव को आगे बढाने में इस पर्व की भूमिका महत्‍वपूर्ण है।

देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन, सनातन संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रक्षा बंधन का यह पर्व सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और परस्पर स्नेह का संदेश देता है। रिश्तों की मिठास ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है। इससे समाज में आपसी प्रेम और मानवीय भावना को प्रोत्साहन मिलता है। देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारे सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का माध्यम है। रक्षा बंधन का त्‍योहार एक सामंजस्यपूर्ण सामाजिक जीवन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह व्यक्ति के दृष्टिकोण को अपने परिवार की सीमाओं से परे, पूरी पृथ्वी (वसुधा) को एक परिवार के रूप में भी साकार करता है।

देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन प्रेम, देखभाल और सम्मान के बेजोड़ बंधन का प्रतीक है। व्यापक परिप्रेक्ष्य में रक्षाबंधन सार्वभौमिक भाईचारे का एक अंतर्निहित संदेश देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.