Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीबीएसई वेस्ट जॉन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में झुंझुनूं एकेडमी के खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
कृष्णा त्रिपाठी व अमन ने जीते गोल्ड एवं प्रिंस थालौर व अवनि ने जीते सिल्वर मेडल
झुंझुनू,(7 अगस्त 2025)। सीबीएसई वेस्ट जॉन ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में झुंझुनूं एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर 2 गोल्ड व 2 सिल्वर सहित कुल 4 मेडल जीते हैं। जानकारी देते हुए ताइक्वांडो कोच राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद, गुजरात में दिनांक 3 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई वेस्ट जॉन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में झुंझुनूं एकेडमी के छात्र कृष्णा त्रिपाठी ने अंडर -19 में 73 से 78 किग्रा. भार वर्ग में गोल्ड मेडल, अंडर-17 में 59 से 63 किग्रा. भार वर्ग में अमन ने गोल्ड मेडल, अंडर-19 में 78 किग्रा. भार वर्ग में प्रिंस थालौर ने सिल्वर मेडल तथा अंडर-19 में 68 किग्रा. भार वर्ग में अवनि ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले व स्कूल का नाम गौरवान्वित किया हैै। इस चैम्पियनशिप में राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश के 266 स्कूलों के लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया । कोच ने कहा कि कृष्णा त्रिपाठी ताइक्वांडो में शुरू से ही शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वर्ष 2024 में आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर 19 में 63 से 68 कि.ग्रा. भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कृष्णा त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता, वहीं वर्ष 2024 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जॉन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंडर 19 में 68 किग्रा. भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। कृष्णा त्रिपाठी व अमन फरवरी 2025 में दुबई में आयोजित फुजेरा कप में भी खेल चुके है। अमन और अवनि भी जोनल व नेशनल चैम्पियनशिप पहले भी खेल चुके हैं।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झुंझुनूं एकेडमी स्कूल के खिलाड़ी हर जगह खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं तथा हर खेल प्रतियोगिता में अपना परचम फहरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बेहतरीन बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ साथ स्कूल के खिलाड़ी खेलों के विभिन्न वर्गों में मेडल जीतकर अपने माता-पिता, परिवार एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं कहा कि वेस्ट जोन में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि ये चारों खिलाड़ी झुंझुनूं एकेडमी छात्रावास से हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि आगामी सितम्बर में उत्तर प्रदेश के इटावा में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में यह सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतेंगे।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, डायरेक्टर गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैड मिस्ट्रेस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा तथा प्रशासक कमलेश कुलहरि ने सभी खिलाड़ियों को बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।