Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अत्यंत समृद्ध -केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

जयपुर, (10 जनवरी 2026)। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। मायड़ भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए।

 मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर जिले में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की मुखपत्रिका जागती जोत के सद्य प्रकाशित अंकों का बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो परिसर में अवलोकन कर रहे थे। इन अंकों में दो विशेषांक ‘राजस्थानी गद्य साहित्य री समालोचना’ व ‘डाॅ. नृसिंह राजपुरोहित विशेषांक’ शामिल हैं।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी में उत्कृष्ट साहित्य सृजन हुआ है। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने अकादमी गतिविधियों की जानकारी दी। जागती जोत संपादक मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने जागती जोत के प्रकाशित होने वाले आगामी अंकों के बारे में बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.