Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, । मुख्यमंत्री, राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद के नेतृत्व में ‘‘राजस्थान मिशन-2030’’ दस्तावेज तैयार करने हेतु प्रदेश के प्रबुद्धजनों, विषय-विषेषज्ञों, हितधारकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के सुझावों एवं प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं अपेक्षाओं को सम्मिलित किया जाना है।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश की अध्यक्षता में इसके लिए शनिवार को मध्यान्ह 1ः00 बजे महिला एवं बाल विकास कार्मिकों की सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जायेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग, शासन सचिव, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि सेंसिटाइजेशन कार्यशाला ‘‘राजस्थान – मिशन 2030’’ अभियान के क्रम में आयोजित की जायेगी। शासन सचिव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘‘राजस्थान मिशन -2030’’ दस्तावेज को तैयार किये जाने हेतु राज्य व जिला स्तर से हितधारकों के साथ परामर्श गतिविधि कर सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों/कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
उपाध्याय ने बताया कि विभाग के राजस्थान मिशन- 2030 का विजन दस्तावेज तैयार करने के संबंध में विभिन्न हितधारकों, लाभार्थियों एवं आमजन से उनके सुझाव एवं अपेक्षाएं विभागीय ई-मेल तथा जनकल्याण पोर्टल पर दिये जा सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग, शासन सचिव ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक तैयारियों के लिए गुरूवार को निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएँ, जयपुर में आयुक्त महिला अधिकारिता रेणु जयपाल तथा निदेशक, आईसीडीएस रामावतार मीणा की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।