Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026 गेम जैम प्रतियोगिता में 76 टीमों के 240 गेम डेवलपर्स ने दिखाई स्किल -टीजीएस 100 में स्टार्टअप्स टाई

आईस्टार्ट और पार्टनर एक्सेलेरेटर्स के माध्यम से स्ट्रक्चर्ड मेंटरशिप पाइपलाइन में ऑनबोर्ड -24 टीमों ने लिया आइडियाथॉन स्टेट-लेवल चैंपियनशिप में भाग

जयपुर, (6 जनवरी 2026)। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026 में गेम डेवलपमेंट प्रतियोगिता ‘गेम जैम’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अपने पहले संस्करण में 76 टीमों के 240 गेम डेवलपर्स ने 48 घंटे के गेम डेवलपमेंट चैलेंज में हिस्सा लिया। गेम जैम का आयोजन आउटलुक रेस्पॉन और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा नॉडविन गेमिंग के सहयोग से किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को 1 लाख 75 हजार के पुरस्कार 

गेम डेवलपमेंट चैलेंज में प्रथम स्थान प्राप्त एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे की एल्डर मोंक इंटरएक्टिव टीम को 1 लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली की टीम फीनिक्स को 50 हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी की टीम डेलिगो को 25 हजार रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में गेमिंग इंडस्ट्री में प्रवेश कर रहे नए प्रतिभागियों से लेकर अनुभवी पेशेवरों तक ने भाग लिया, जिन्हें अनुभवी डेवलपर्स का मार्गदर्शन भी मिला।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत गेम्स का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें अविचल सिंह (को-फाउंडर एवं गेम डायरेक्टर, नॉडिंग हेड्स गेम्स), अनिरुद्ध सिंह (सीनियर कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट, नॉडिंग हेड्स गेम्स), मेघा गुप्ता (डायरेक्टर एवं को-फाउंडर, वाला इंटरएक्टिव) और विग्नेश राघुराम (एडिटर-इन-चीफ, आउटलुक रेस्पॉन) शामिल रहे।

टीजीएस 100: पिचिंग, फंडरेजिंग स्ट्रैटेजी और ग्लोबल मार्केट रेडीनेस पर मार्गदर्शन —

समिट में टीजीएस 100 जैसे कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप फाउंडर्स को समिट से पहले और समिट के दौरान टाई चार्टर मेंबर्स, निवेशकों और डोमेन एक्सपर्ट्स से वर्कशॉप्स और वन-ऑन-वन मेंटरशिप मिली। इसमें पिचिंग, फंडरेजिंग स्ट्रैटेजी और ग्लोबल मार्केट रेडीनेस पर मार्गदर्शन शामिल था। कुल 93 स्टार्टअप्स ने जूरी पैनल के समक्ष पिच किया। यह पहल स्टार्टअप-इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस के साथ संपन्न हुई। इसमें 100 से अधिक स्टार्टअप्स को TiE, iStart और पार्टनर एक्सेलेरेटर्स के माध्यम से स्ट्रक्चर्ड मेंटरशिप पाइपलाइन में ऑनबोर्ड किया गया।

आइडियाथॉन स्टेट-लेवल चैंपियनशिप में 24 टीमों ने लिया भाग—

आइडियाथॉन स्टेट-लेवल चैंपियनशिप में राजस्थान के सभी संभागों से चुनी गई 24 विजेता टीमों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई। टीम ‘अधिकृत’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट-लेवल चैंपियन का खिताब जीता। विजेता टीम में अभिजय गुप्ता, वेदांत चुघ, विधिशा जैन और नविस्था जैन शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.