Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे शिव महापुराण कथा में

देवनानी ने कथा का श्रवण किया और पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

जयपुर,(3 मई 2025)। राजस्थान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा को दुपट्टा व शाॅल ओढाकर कर और माला पहनाकर उनका आशीर्वाद और कथा का प्रसाद प्राप्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहां कि अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता, भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के मुख से पावन कथा का वाचन हो रहा है। शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और श्रद्धा भाव अद्भुत है। पं. प्रदीप मिश्रा भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े प्रसंगों में अमर कथा के रहस्य रोचकता के साथ उजागर कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.