Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने चित्तौड़गढ़ जिले में किया भक्ति-शिरोमणि बालाजी मंदिर का भूमि पूजन

जयपुर, (29 नवंबर 2025)। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक गुलाबचन्द कटारिया के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर पंचायत समिति के अंतर्गत गरदाना ग्राम पंचायत के मिन्नाणा गाँव स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बालाजी मंदिर की भूमि का पूजन किया गया।

इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा कि वर्तमान में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, गांव-गांव तक सड़कें, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क इलाज हो रहा है, तथा आयुष्मान कार्ड योजना से लाखों परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के तहत किसानों तथा ग्रामीणों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ पहुँच रहा है, जिससे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि दूर-दूर से श्रद्धालु प्रसिद्ध श्रद्धास्थल सांवलिया जी धाम में दर्शन के लिए आते हैं, और इस मंदिर के विकास से क्षेत्र की धार्मिक व सामाजिक पहचान और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से क्षेत्र में कई विकास के कार्य हुए हैं और उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर गार्डन बनाने की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों को एक सार्वजनिक स्थल मिलेगा।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.