Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (27 फरवरी 2025)। दिल्ली रोड पर लबाना में पकड़ी गई रेव पार्टी में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने रेव पार्टी में 150 लोगों को पकड़ा था, इनमें 70 युवतियां शामिल थीं। पुरुष मित्रों के साथ पहुंचीं अधिकांश युवतियां जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि परिजन ने उनको जयपुर में पढ़ने भेजा था और वे रेव पार्टी में मौज मस्ती करने पहुंच गईं। हालांकि पुलिस ने सभी युवतियों को हिदायत देखकर छोड़ दिया था।