Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भाजपा मुख्यालय में चले लात-घूंसे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी थे मौजूद

जयपुर, (27 फरवरी 2025)। भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक के दौरान दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्वागत को लेकर हुई असहमति से हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसों तक पहुंच गई।

दरअसल, बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। सूत्रों का कहना है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक कार्यकर्ता ने दूसरे पर स्वागत में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद बात बढ़ती चली गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.