Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (08 फरवरी 2026)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर की ग्राम पंचायत पाल में विधायक स्थानीय क्षेत्र योजनांतर्गत 20 लाख रूपये की लागत के आंतरिक पेयजल पाइपलाइन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
जल जीवन मिशन की समयावधि बढ़ाकर वर्ष 2028 तक की गई—
पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत वृहद एवं एकल जलप्रदाय परियोजनाओं से लगभग 13.59 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन की योजनाओं पर लगभग 10 हजार 482 करोड़ रुपये का व्यय किया गया। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जेजेएम की समयावधि बढ़ाकर वर्ष 2028 तक की गई है।
राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों को मिलेगा पानी—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारी सरकार ने राम जल सेतु लिंक परियोजना को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में लगभग 4 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई और लगभग 3 करोड़ आबादी की पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
पटेल ने कहा “जल है तो कल है”, बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने पर फ्लोराइड युक्त पानी से यहां के निवासियों को निजात मिलेगी और शुद्ध पेयजल की नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।