Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चूरू (16 जून 2025)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सोमवार को ‘वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान‘ अंतर्गत चूरू के चलकोई स्थित बालाजी जोहड़ में जल पूजन किया तथा पौधरोपण व श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, वासुदेव चावला, ओम सारस्वत, सुरेश सारस्वत, नरेन्द्र काछवाल आदि सहित अन्य मंचस्थ रहे। भंवरलाल स्वामी, सज्जन सिंह बीका, मघाराम मेघवाल, किशन सिंह, राजेन्द्र, रामदेव, दशरथ सहित अन्य ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने उपस्थित जनसमूह से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए चलकोई क्षेत्र को सात्यूं से जोड़े जाने की घोषणा की तथा बालाजी जोहड़ में तारबंदी, वृक्षारोपण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य करवाए जाने के लिए बजट उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान एसीईओ दुर्गा ढाका, तहसीलदार अशोक गौरा, पीएचईडी एडिशनल चीफ इंजीनियर राममूर्ति, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल, रवि आर्य, गोपाल बालाण, श्रीराम पीपलवा, किशन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।