Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (7 जून 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट में की गई घोषणा के अनुसार राज्य सरकार विशेष योग्यजनों को संबल प्रदान करने हेतु कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले में 10 जून से 8 जुलाई 2025 तक विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जिले के प्रत्येक उपखंड, पंचायत समिति एवं नगर पालिका स्तर पर संचालित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांग चिन्हीकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हीकरण शिविर से दो दिवस पूर्व ग्राम पंचायतों और नगरपालिका क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर डोर-टू-डोर सर्वे कार्य पूरा किया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी शिविर प्रभारी रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद आयुक्त या अधिशाषी अधिकारी शिविरों के सहप्रभारी होंगे। वहीं, ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा अधिकारी व सामाजिक सुरक्षा अधिकारी समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।
चिन्हीकरण का कार्य महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, चिकित्सा व नगरीय विकास विभागों की समन्वित सहभागिता से संपादित किया जाएगा।
सर्वे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला सुपरवाइजर, आशा सहयोगिनी व साथिनों की टीमें गठित की जाएंगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में संबंधित कार्मिकों की टीमें नगर परिषद व नगरपालिका आयुक्तों की देखरेख में कार्य करेंगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पात्र विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण सुनिश्चित करवाएं ताकि उन्हें आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का लाभ समय पर मिल सके।
शिविर कार्यक्रम:
10.06.2025 जून भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, बबाई
11.06.2025 पंचायत समिति, खेतड़ी
12.06.2025 पंचायत समिति, बुहाना
13.06.2025 पंचायत समिति, सिंघाना
16.06.2025 पंचायत समिति, सूरजगढ़
17.06.2025 पंचायत समिति, पिलानी
18.06.2025 पंचायत समिति, चिड़ावा
19.06.2025 नगरपालिका, मंड्रेला
20.06.2025 नगरपालिका, सुलताना
23.06.2025 पंचायत समिति, उदयपुरवाटी
24.06.2025 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, चवंरा
25.06.2025 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, गुढ़ागौड़जी
26.06.2025 पंचायत समिति, नवलगढ़
27.06.2025 नगरपालिका, मुकुन्दगढ़
30.06.2025 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, खिरोड़
01.07.2025 पंचायत समिति, झुन्झुनू
02.07.2025 नगर पालिका, बगड़
03.07.2025 पंचायत समिति, मण्डावा
04.07.2025 नगर पालिका, बिसाऊ
07.07.2025 नगरपालिका मलसीसर
08.07.2025 पंचायत समिति, अलसीसर