Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन

सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान - जिला कलक्टर रामावतार मीणा

झुंझुनूं (28 दिसंबर 2024)। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए और दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) एप्लीकेशन पर दुर्घटनाओं की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन की सख्ती और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्यों पर चर्चा की गई। सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चला कर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में सड़़कों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने, जेबरा क्रोसिंग, साईनेंज सहित अन्य आवश्यक सुविधायें विकसित करने के निर्देश दिए। जिले में चिन्हित 18 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर इस अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.