Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण: शहर के रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

झुंझुनूं, (28 दिसंबर 2024)। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने शनिवार को झुंझुनूं शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड सहित इंदिरा नगर और पंचदेव स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात्रि में रुकने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को रैन बसेरों की जानकारी देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। रोडवेज बस स्टैंड पर गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए ।इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.