Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को धानक्या में होगा रोजगार सहायता शिविर का आयोजन
20 निजी कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार की सौगात
जयपुर, (24 सितंबर 2025)। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर 25 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक धानक्या में प्रातः 10 बजे से लगेगा। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उप निदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि शिविर में विनिर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 20 निजी नियोजक मौके पर ही युवा आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन करेंगें।
उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी विभाग शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा एक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके जरिये युवा शिविर के लिए अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई पॉलिटेक्निक आदि सभी योग्यताधारी रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं हेतु इस रोजगार सहायता शिविर में रिक्तियाँ हैं, अतः सभी योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ उक्त रोजगार मेले का लाभ उठाएं।