Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर कल जिला कलेक्टर परिसर के सामने “कारपोरेट भारत छोड़ो” आंदोलन संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा

झुंझुनूं (08 अगस्त 2024)।   कल दिनांक 9 अगस्त को सुबह 11 बजे ” जिला कलेक्टर परिसर झुंझुनूं के सामने “कारपोरेट भारत छोड़ो” आंदोलन संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। क्रान्तिकारी किसान यूनियन के जिला संयोजक पोकर सिंह झाझडिया ने बताया कि कल 9 अगस्त को अंग्रेजों के खिलाफ देश की जनता ने ” अंग्रेजों भारत छोड़ो” का आह्वान किया गया था जिसमें देश के किसानों मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था जिसके कारण अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। आज केन्द्र की भाजपा सरकार किसानी खेती को कारपोरेट घरानों को सौंपने वाली नीतियां बनाई जाकर किसानों मजदूरों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। आज किसानों मजदूरों को अपनी खेती किसानी बचाने के लिए कारपोरेट को भारत से भगाने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। कल क्रान्तिकारी किसान यूनियन अन्य किसान मजदूर संगठनों के साथ मिलकर धरना सभा कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.