Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संविधान दिवस पर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

जयपुर, (26 नवम्बर 2025)। 76वें संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को  प्रातः 10 बजे सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास  ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। इस अवसर पर संविधान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरूआत में सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम एवं कार्मिक विभाग शासन सचिव अर्चना सिंह ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.