Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III सीधी भर्ती परीक्षा -2024 के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित

जयपुर, (29 अगस्त 2025)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गत 27 जुलाई  को आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III सीधी भर्ती परीक्षा -2024 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा उत्तर के सबंध में कोई आपत्ति है तो निर्धारित शुल्क के साथ आगामी 30 अगस्त से एक सितम्बर रात्रि  23:59 बजे तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकता है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये थे। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित है। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्यों में भिन्न क्रम में हो सकता है। इसलिए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियों को दर्ज करें।

बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेटवे या ई—मित्र कियोस्क के माध्यम से आपत्ति शुल्क जमा करवायें। जितने प्रश्नों पर आपत्तियां करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न 100 रूपये शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से लिया जावेगा। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर मानक, प्रमाणिक  पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करे। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखें। संदर्भ में पुस्तक, लेखक व प्रकाशक के नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.