Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर को मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ

जयपुर (09 अक्टूबर 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार चल रहे सेवा पर्व पखवाडा अन्तर्गत जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल स्थित ग्राम पंचायत मूण्डली रणजीतपुरा निवासी मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर पशुपालन करते है लेकिन पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। फिर उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का पता चला। वे गुरूवार को मूण्डली रणजीतपुरा में लगे ग्रामीण सेवा शिविर ंपहुंचे। उन्हें पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारें में जानकारी दी गई और मुकेश ताखर के दो पशुओं और चंद्रप्रकाश बुनकर के तीन पशुओं (बकरियों) की मुख्यमंत्री मंगला बीमा पॉलिसी जारी कर उन्हें सौंप दी गई। सरकार की इस योजना से पशुपालकों के बीमित पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई होती है।

मुकेश और चंद्रप्रकाश ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.