Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

एबीएन स्कूल में हुआ मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

झुंझुनू, (7 अगस्त 2024)। चूणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 अगस्त 2024 बुधवार को मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय सचिव परमेश्वर लाल हलवाई ने दुपट्टा भेंट कर एवं अपने स्वागत भाषण के माध्यम से मोटिवेशनल स्पीकर हुकमीचंद शर्मा लाम्बीवाला का स्वागत किया। सचिव महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मकता, रचनात्मकता को अपनाते हुए परस्पर सहयोग की भावना रखनी चाहिए और स्वयं की स्वयं से ही प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए ताकि सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सके। मोटिवेशनल स्पीकर हुकमीचंद शर्मा ने जीवन में संघर्ष का सामना करते हुए एक सफल व्यक्ति कैसे बना जा सकता है इस पर व्यापक प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि सफलता अचानक नहीं मिलती वरन उसके लिए शुरू से ही प्रयास करने पड़ते हैं। स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने अतिथि महोदय को धन्यवाद भाषण के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया और उम्मीद जताई कि यह मोटिवेशनल सेशन बच्चों के लिए लाभकारी रहेगा। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी, स्कूल वाइस प्रिंसिपल अनिता मंहमिया, विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्योति व्यास ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.