Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(3 अक्टूबर 2023)। बस यात्रियों की सुविधाओं के लिए डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं एवं मकराना में आधुनिक रोडवेज बस स्टेण्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्माण के लिए 3.94 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री गहलोत की स्वीकृति से लाडनूं में 2 करोड़ रुपए एवं मकराना में 1.94 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य होंगे। इस वित्तीय वर्ष में 1-1 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इनसे यात्रियों को स्टैंड पर ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।