Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (2 जून 2025)। विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने सोमवार को जिले की सारी ग्राम पंचायत में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शिलान्यास किया। 143 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस भवन में मोड्यूलर लेबर रूम, पेथोलाजी लैब, दवा वितरण केन्द्र, रजिस्ट्रेशन रूम, वेलनेस रूम, फोर बेडेड वार्ड, ओपीडी, वेटिंग एरिया, डॉक्टर्स क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक राजेंद्र भांबू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिलान्यास समारोह में विशम्भर पूनियां, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, राजकुमार मूंड, हरेन्द्र धनखड, कृष्ण गावडिया, मुकेश पातुसरी, बलजीत शर्मा, आशा सिंह, तेजपाल, प्रधानाचार्य सरोज देवी, नरेंदर सोहू, राजेश सोमरा, बीसीएमओ डॉ. अशोक कटेवा, संदीप डारा, राजकुमार जांगिड, प्रताप, सरजीत, सुल्ताना एसएच ओ रविन्द्र समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।