Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बांसवाड़ा में जनजाति विकास राज्य मंत्री ने किया राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण

त्याग ही सुखी जीवन का आधार- जनजाति विकास राज्यमंत्री

जयपुर, । जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि वर्तमान समय में नई पीढी में गांधी के आचरण के संवहन एवं त्याग के संस्कार को अपनाकर जीवन को सुखी बनाया जा सकता है।
राज्यमंत्री बामनिया सोमवार को बांसवाड़ा के  महात्मा गाधी राजकीय विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण एवं नवीन कक्षा-कक्षों के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि गांधी जी की जीवनी को पढकर जीवन में उतारने एवं उनके पद चिन्हों पर चलने से जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का मार्ग सहज प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि नई पीढी में गांधी जी के त्वाग के संस्कार का प्रवाह करना आज के समय की महती जरूरत है।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में शिक्षा के किए गए नवाचारों तथा बालिका शिक्षा के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए उपस्थित आमजन को आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा शैक्षिक विकास के लिए चलाए जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को छात्र-छात्राओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करे।
उन्होंने राज्य में शैक्षिक नवाचारों की जानकारी देते हुए प्रदेश में राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम में उच्च शिक्षा एवं विदेश से भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को योजना से लाभान्वित करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.