Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्रम राज्य मंत्री ने जालोर में राजीव गांधी ग्रामीण खेलों का किया शुभारंभ

ओलंपिक खेलों से आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ने के साथ ही खेल संस्कृति का होगा विकास

जयपुर, (5 अगस्त 2023)। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने जालोर जिले के चितलवाना पंचायत समिति की टांपी ग्राम पंचायत में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान श्रम राज्य मंत्री विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसरण में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण व शहर ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों के माध्यम से आमजन में आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ने के साथ ही खेल संस्कृति का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की भांति इस वर्ष भी आयोजित हो रहे इन खेलों में प्रदेशवासी बढ़-चढ़कर भाग लें। इन खेलों के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.