Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (1 फरवरी 2026)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज संयुक्त व्यापार महासंघ के द्वारा पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव के 81 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने पूर्व सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनीतिक सुचिता के प्रतीक डॉ. यादव ने ना केवल ख्यातिनाम चिकित्सक के रूप में सेवाएं दी, बल्कि राजनीति के माध्यम से भी समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के रूप में अभी लोगों की निरन्तर सेवा कर रहे हैं। 81वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर संयुक्त व्यापार महासंघ ने अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसे आयोजनों में निरन्तर बढती भूमिका विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, निकुंज सांघी सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे