Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया डॉ. जयप्रकाश यादव की पुस्तक ‘राजस्थान में सहकारिता’ का विमोचन

जयपुर, (03 जुलाई 2026)। सहकारिता आंदोलन के राष्ट्रीय स्वरूप को केंद्र में रखकर सहायक रजिस्ट्रार डॉ. जयप्रकाश यादव द्वारा रचित पुस्तक ‘राजस्थान में सहकारिता’ का विमोचन अपेक्स बैंक स्थित सभागार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम कृषक सम्मान समारोह के दौरान आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि ऐसी पुस्तकें सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आमजन, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं सहकारी संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के सिद्धांतों, उपलब्धियों और विकास यात्रा को सरल एवं तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है, और यह पुस्तक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।पुस्तक के लेखक डॉ. जयप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में सहकारिता क्षेत्र में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य राजस्थान में सहकारिता आंदोलन के इतिहास, विकास, उपलब्धियों और वर्तमान परिदृश्य को एक स्थान पर समाहित करना है, ताकि सहकारिता से जुड़े सभी वर्गों को प्रामाणिक एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.