Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने की जनसुनवाई

जयपुर, (22 फरवरी 2024)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरूवार को अपने राजकीय आवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए लोगों की परिवेदनाएं सुनीं एवं ज्ञापन लिए और अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से चिकित्सा मंत्री आत्मीयता के साथ मिले और उनकी परिवेदनाओं पर शीघ्र कार्यवाही कर राहत पहंुचाने के निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आयुष्मान राजस्थान के संकल्प के साथ प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को निरंतर सुगम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। राज्य सरकार गरीब, महिला, युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास हो और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.