Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जमादार ग्रेड-॥ सीधी भर्ती का मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी जारी, 20 से 22 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते है अभ्यर्थी
जयपुर,(19 जनवरी 2026)। बोर्ड द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2025 को आयोजित जमादार ग्रेड-॥ सीधी भर्ती-2025 (परीक्षा कोड-Q43Z) पद हेतु आयोजित परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड डकी वेबसाइट
www.rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जा चुकी हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी / किन्हीं प्रश्न अथवा इसके /इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 20 जनवरी 2026 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 22 जनवरी 2026 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थीगण जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन किया है एवं परीक्षा में सम्मिलित हुये हैं, ऐसे किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी / किन्हीं प्रश्न अथवा इसके / इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा, जयपुर के नाम से निर्धारित शुल्क 100 रूपये प्रति प्रश्न दर से देय शुल्क का पोस्टल ऑर्डर आपत्ति के साथ संलग्न कर दिनांक 20 जनवरी 2026 समय प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 22 जनवरी 2026 समय सायः 6.00 बजे तक अपनी ऑफलाइन आपत्ति निर्धारित प्रपत्र (संलग्न) में व्यक्तिशः उपस्थित होकर बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा करवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन किया है एवं परीक्षा में सम्मिलित हुये हैं वे ही निर्धारित समयावधि में ऑफलाइन आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे, अन्य अभ्यर्थीगण नहीं।
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये है। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः यह भी सूचित किया जाता है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें। इसका ध्यान अवश्य रखें।
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्तियाँ करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न 100 रूपये की दर से देय शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जायेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल दिनांक 20 जनवरी 2026 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 22 जनवरी 2026 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी।
परीक्षार्थियों के सुविधा एवं समय की बचत करने के लिए अभ्यर्थी के एसएसओ आईडी पर question objection सेक्शन में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर एवं NCERT की कक्षा 6 से 10 की कुछ पुस्तकों की सूची सुलभ सन्दर्भ हेतु उपलब्ध करायी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली आपत्ति के साक्ष्य इन पुस्तकों के आधार पर दिये जा रहे हैं तो ऐसे अभ्यर्थी उक्त पुस्तक का नाम, प्रकाशन वर्ष एवं पृष्ठ संख्या ड्राप डाउन मैन्यू में से सलेक्ट कर अंकित कर सकेंगे। उन्हें पृथक से साक्ष्य की प्रति अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। परन्तु ध्यान रहे कि उक्त सूची सम्पूर्ण (EXHAUSTIVE) नहीं है। इनके अतिरिक्त NCERT एवं RBSE इत्यादि की अन्य मानक पुस्तकें भी हो सकती है। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा उक्त सूची में उल्लेखित पुस्तकों के अतिरिक्त किसी अन्य पुस्तक (NCERT/RBSE/OTHERS) से साक्ष्य संलग्न करना है तो Name of Publisher/Board आप्शन में Others’ वाला विकल्प Select कर पूर्व उल्लेखित तरीके से साक्ष्य अपलोड किया जा सकेगा।
पुस्तकों के नाम हिन्दी संस्करण को ध्यान में रखते हुए दिये गये है, अभ्यर्थियों द्वारा हिन्दी संस्करण से भिन्न भाषा की पुस्तक सन्दर्भित किये जाने की स्थिति में Name of Publisher/Board आप्शन में others का चयन कर आगे बढना होगा। others ऑप्शन का प्रयोग करने वाले समस्त अभ्यर्थी अपने
दस्तावेज अपलोड करने में ध्यान रखें कि –
1. आपत्तियों के लिये केवल Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही संलग्न करें।
2. पेपर साइज A4 हो
3. फाईल टाईप पीडीएफ जो पासवर्ड प्रोटेक्ट नहीं हो व पढ़े जाने योग्य हो।
4. ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर परीक्षा की दिनांक व पेपर कोड सम्बन्धित प्रश्न की क्रम संख्या पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों के नाम
प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या सुपाठ्य अक्षरों में लिखकर ही अपलोड करें।
वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करते समय साक्ष्य के मूल कन्टेन्ट (Original Text) में कूटरचना कर अपलोड किया जाता है तो ऐसे अभ्यर्थी के विरूद्ध बोर्ड के विनिमयों के अन्तर्गत कार्यवाही तथा आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा करावें।