Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मेजर शैतान सिंह राष्ट्र नायक, उनका बलिदान सदैव याद रहेगा – विधानसभा अध्यक्ष

परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान में 20 लाख रूपए की लागत से बनेगा पुस्तकालय हॉल

जयपुर, (14 मार्च 2024)। अजमेर जिले के परमवीर चक्र मेजर शैतान सिह छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान कुंदन नगर में सांसद कोष से 20 लाख रूपए की लागत से पुस्तकालय हॉल का निर्माण होगा। राज्य सभा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने छात्रों को पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह स्वीकृति प्रदान की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान कुंदन नगर में पुस्तकालय हॉल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर देवनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पुस्तकालय हॉल के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी। पुस्तकालय हॉल में रखी जाने वाली किताबों व मैग्जिन से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित हुए काम समय पर पूरे किए जाएंगे। इससे पहले इस छात्रावास में विधायक कोष से 10 रूपए की लागत से एक कक्ष का निर्माण किया गया था।

उन्होंने कहा कि मेजर शैतान सिंह ने 1962 को भारत चीन युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दुश्मनों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए शहीद हुए थे। उनकी बहादुरी के लिए भारत सरकार ने मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। इस युद्ध में चीन के 1300 सैनिक मारे गए थे।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.