Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (15 मार्च 2024)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के उद्देश्य से 12 स्थानों पर पेनोरमा, स्मारक, संग्रहालय निर्माण एवं विकास कार्यों की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान के लोक देवी-देवताओं, योद्धा-महापुरूषों, संत-महात्माओं के व्यक्तित्व एवं जीवन से जुड़ी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है एवं इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्य कराए जाएंगे जिससे युवा पीढ़ी को इन महापुरूषों के जीवन से रूबरू होने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि करौली जिले के महावीर जी में महावीर जी पेनोरमा, अजमेर में जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज पेनोरमा, डीडवाना-कुचामन के कालवा में भक्त शिरोमणि करमा बाई, बीकानेर के कतरियासर में जसनाथ जी, बालोतरा के बायतू में खेमा बाबा, चित्तौड़गढ़ में भामाशाह, जोधपुर में राव चन्द्रसेन, भरतपुर में गोकुला जाट, जैसलमेर में जैसलमेर पेनोरमा का निर्माण राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा। साथ ही, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य, जयपुर जिले में राजस्थान के वीर-वीरांगनाओं के योगदान के प्रदर्शन हेतु स्वांतत्र्य वीर संग्रहालय और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में गांवों के योगदान की स्मृति में ‘स्वांतत्र्य गांव’ स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा।